बम चक्रवात

हाल ही में बम चक्रवात (बम साइक्लोन) नामक शीतकालीन तूफान/बर्फीला तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पूर्व क्षेत्र से टकराया है इसके प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 22 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं तथा लगभग 80 मिलियन लोग इसके मार्ग के अनुदिश निवास करते हैं |

बम चक्रवात क्या है?

  • यह शब्द मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा मध्य अक्षांशीय चक्रवात के लिए प्रयोग किया जाता है जो तीव्रता से सशक्त हो जाता है |
  • बम चक्रवात की उत्पत्ति तब होती है जब तूफान के मध्य में वायुमंडलीय दाब 24 घंटे में कम से कम 24 मिली बार गिर जाता है जिसके परिणाम स्वरुप जितना कम दाब उतना ही सशक्त तूफान होगा |

उत्पत्ति- जब गर्म पवन का एक भाग ठंडी पवन से मिलता है, तो उस क्षेत्र में वायुमंडलीय दाब में गिरावट आ जाती है | पवनों की गति तथा पृथ्वी के घूर्णन के कारण एक चक्रवाती प्रभाव उत्पन्न हो जाता है, उत्तर-पूर्व से आने वाली पवनों को दिशा देते हुए यह चक्रवात उत्तरी गोलार्ध में वामावर्त हो जाता है |

Posted on by