वर्ष 2016-17 के लिए प्रत्यक्ष परोक्ष दोनों करों के लिए कुल कर राजस्व के संशोधित अनुमान ₹16.97 लाख करोड़ के रखे गए थे, जिसमें से ₹8.47 लाख करोड़ प्रत्यक्ष कर और ₹8.63 लाख करोड़ परोक्ष कर वसूली के लिए लक्षित थे। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016- 17 के लिए ₹16.97 लाख करोड़ के संशोधित अनुमान की तुलना में इस वर्ष के लिए बजट अनुमान ₹16.25 लाख करोड़ के थे। संशोधित अनमान की तुलना में अंतिमआंकड़ों के अनुसार वास्तविक वसूली ₹17.10 लाख करोड़ की हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18% अधिक है।
प्रत्यक्ष कर : मार्च 2017 तक निवल प्रत्यक्ष कर वसूली ₹8.47 लाख करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.2% अधिक है। वित्तीय वर्ष 2016- 17 के दौरान ₹8.47 लाख करोड़ की प्रत्यक्ष निवल कर वसूली 100% उपलब्धि को दर्शाती है।
परोक्ष कर : वित्तीय वर्ष 2016- 17 के दौरान परोक्ष कर (केंद्रीय उत्पादन शुल्क, सेवा कर और सीमा शुल्क) की वसूली ₹8.63 लाख करोड़ रही, जो वित्तीय वर्ष 2015- 16 की वास्तविक राजस्व प्राप्तियों की तुलना में 22% अधिक है। मार्च 2017 तक परोक्ष कर वसूली के संशोधित अनुमान के लक्ष्य करीब 101.35% हासिल किए गए।
वित्तीय वर्ष 2015- 16 के केंद्रीय उत्पादन शुल्क की निवल वसूली ₹3.83 लाख करोड़ हुई, जो पिछले वर्ष की ₹2.86 लाख करोड़ की वसूली की तुलना में 33.9% अधिक थी।
वित्तीय कर 2015-2016 सेवा कर की निवल वसूली ₹2.54 लाख करोड़ की हुई, जो पिछले वर्ष की ₹2.11 लाख करोड़ की वसूली की तुलना में 20.2% अधिक थी।
वित्तीय वर्ष 2015- 16 सीमा शुल्क की निवल वसूली ₹2.26 लाख करोड़ हुई, जो पिछले वर्ष की ₹2.10 लाख करोड़ की वसूली की तुलना में 7.5% अधिक थी।