सामान्य विज्ञान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • लैक्टिक एसिड की उपस्थिति के कारण दही खट्टा होता है।
  • परमाणु रिएक्टरों में,  ग्रेफाइट मॉडरेटर के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  • नियॉन एक  मोनोएटमिक गैस है।
  • सूखी बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
  • हीरे का एक कैरेट, 200 मिलीग्राम के बराबर होता है।
  • पारा एक तरल धातु है।
  • मैग्नीशियम धातु समुद्र के पानी से निकाला जाता है।
  • एक आदमी द्वारा सबसे पहले इस्तेमाल की जाने वाली धातु तांबा है।
  • चूहे वाले जहर का रासायनिक नाम जिंक फास्फाइड है।
  • पेप्सिन एंजाइम प्रोटीन को पचाते है।
  • मानव रक्त का लाल रंग हीमोग्लोबिन के कारण होता है।
  • हमारे शरीर में मौजूद मांसपेशियों की संख्या 656 है।
  • एक रोगी की जैविक मृत्यु का मतलब है उसके मस्तिष्क के ऊतकों की मृत्यु।
Posted on by