सामान्य विज्ञान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही निकलने लगती है इसका क्या कारण है –वायुदाब में कमी के कारण
  • बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाती हैं क्योंकि – दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है
  • ऊंचाई वाली जगहों पर पानी 100 डिग्री सेल्सियस के नीचे के तापमान पर उबलता है क्योंकि – वायुमंडलीय दाब कम होने से जल का उबलने का बिंदु नीचे आ जाता है
  • प्रेशर कुकर में सब्जियां जल्दी पकाई जा सकती है क्योंकि – दाब बढ़ जाने से क्वथनांक बढ़ जाता है
  • वर्षा की बूंद गोलाकार होने का क्या कारण है – पृष्ठ तनाव
  • तेल दीप की बत्ती में तेल ऊपर चढ़ने का क्या कारण है – केशकत्व
  • पास आती रेलगाड़ी की सीटी की आवृत्ति बढ़ती जाती है इसका कारण  – डॉप्लर प्रभाव
  • तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है क्योंकि – हवा की अधिकता के कारण वाष्पीकरण की दर तेज होती है
  • भाप से हाथ अधिक जलता है , अपेक्षाकृत उबलते जल से क्योंकि – भाप में गुप्त ऊष्मा होती है
  • किस गुणधर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है –प्रकाश का अपवर्तन के कारण
  • आकाश नीला प्रतीत होने का क्या कारण है – प्रकाश का प्रकीर्णन
  • वायुमंडल में प्रकाश के विसरण का क्या कारण है –धूलकण
  • समुद्र नीला प्रतीत होने का क्या कारण है – प्रकाश का परावर्तन तथा जल के कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन
  • सूर्यास्त के समय सूर्य लाल दिखाई देता है  – प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
  • प्रतिध्वनि का क्या कारण है – ध्वनि का परावर्तन
  • गर्मियों में सफेद कपड़े पहने जाते हैं क्योंकि – सफेद कपड़े ऊष्मा की अच्छे परावर्तक होते है
  • दलदल में फंसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि – क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
  • चमगादड़ अंधेरे में उड़ते है क्योंकि – चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते है
Posted on by