1). हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने को मंजूरी दी है?
उत्तर – पंजाब
—–> हाल ही में पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सेवा नियम 2020 को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती यों में महिलाओं को 30% तक का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने युवाओं को रोजगार देने के मकसद से “राज्य रोजगार योजना 2020-22” को भी मंजूरी दी है।
2). हाल ही में किस देश को 2 साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर – भारत
—–> हाल ही में भारत तथा फ्रांस को 2 साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
3). विश्व छात्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 अक्टूबर
—–> प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के मिसाइल मैन के नाम से विख्यात तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।
4). हाल ही में शोभा नायडू का निधन हो गया है, यह किस पेशे से जुड़ी हुई थी?
उत्तर – नर्तकी
—–> हाल ही में 64 वर्ष की आयु में आंध्र प्रदेश के वयोवृद्ध कुचिपुड़ी नर्तकी शोभा नायडू का निधन हो गया है। इन्हीं वर्ष 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से तथा 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
5). विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 अक्टूबर
—–> प्रत्येक वर्ष 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामको, उद्योगों तथा उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
6). हाल ही में किलिमंजारो पर्वत पर भीषण आग लग गई है, यह किस देश में स्थित?
उत्तर – तंजानिया
—–> माउंट किलिमंजारो तंजानिया में स्थित एक सुप्त ज्वालामुखी है जो कि अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है। हाल ही में इस पर्वत पर भीषण आग लग गई है जानकारी के अनुसार इस आग ने 28 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वनस्पति को नष्ट कर दिया है।
7). किसान रेल के माध्यम से अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की धुलाई पर केंद्र सरकार ने कितने प्रतिशत सब्सिडी देने का आदेश जारी किया है?
उत्तर – 50%
—–> किसान रेल के माध्यम से अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की जुलाई पर केंद्र सरकार अब 50% तक की सब्सिडी देगी।
यह सब्सिडी “ऑपरेशन ग्रीन-टॉप टू टोटल” योजना के अंतर्गत दिया जाएगा।
8). हाल ही में किसने “रुस्तम-2” ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है
उत्तर – भारत
—–> हाल ही में भारत ने “रुस्तम-2” ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग आ में किया गया जिसमें 16 हजार फीट की ऊंचाई पर लगातार 8 घंटे तक उड़ान भरता रहा यह ड्रोन। इस ड्रोन को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है।
9). हाल ही में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किससे 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा कर दिया है?
उत्तर – महबूबा मुफ्ती
—–> पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुक्ति को 4 महीने बाद अब 13 अक्टूबर 2020 को सरकार ने रिहा कर दिया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही वह नजर बंद कर दी गई थी।
10). हाल ही में किस भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान का निधन हो गया है?
उत्तर – कार्लटन चैपमैन
—–> हाल ही में 49 वर्षीय भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यह मिडफील्डर खिलाड़ी थे जो 1995 से 2001 तक भारत के तरफ से खेले थे। इनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 1997 में सैफ कप भी जीता था