भारतीय संविधान

भारतीय संविधान के विकास का संक्षिप्त इतिहास ~~

1757 ई की पलासी की लड़ाई और 1764ई के बक्सर के युद्ध को अंग्रेजी द्वारा जीत लिये जाने के बाद बंगाल पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन का शिकंजा कसा ।इसी शासन को अपने अनुकूल बनाये रखने के लिए अंग्रेजों ने समय समय पर कई एक्ट पारित किये। जो भारतीय संविधान के विकास की सीढ़िया बनी।

1773 का रेग्यूलेटिंग एक्ट-: इस अधिनियम का अत्यधिक संवैधानिक महत्व है

1- भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यों को नियमित और नियंत्रित करने की दिशा में ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाया गया यह पहला कदम था । अर्थात् कंपनी के शासन पर संसदीय नियंत्रण स्थापित किया गया।

2- इसके द्वारा केंद्रीय प्रशासन की नींव रखी गई।

3- इसके द्वारा पहली बार कंपनी के प्रशासनिक और राजनैतिक कार्यो को मान्यता मिली ।

Posted on by