1). हाल ही में कौन सा देश फेस स्कैन करने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर – सिंगापुर
—–> फेस स्कैन करने वाला पहला देश सिंगापुर बन गया है। यहां पर अगले साल से शहर राज्य में रहने वाले लाखों लोगों को सरकारी एजेंसियां, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य सुविधाओं को फेस स्कैन के साथ उपयोग किया जा सकेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय पहचान डेटाबेस में चेहरे का सत्यापन संलग्न करने वाला सिंगापुर पहला देश बन गया है।
2). हाल ही में कोविड-19 से निपटने में सबसे गरीब देशों की सहायता के लिए किस ने 25 बिलियन डॉलर देने की घोषणा की है?
उत्तर – विश्व बैंक
—–> कोविड-19 से निपटने के लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मेल्पस ने सबसे गरीब देशों की सहायता के लिए 25 बिलियन डॉलर देने की योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
3). हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की घोषणा के अनुसार, भारत ने किस साल तक ट्रांस-फैट फ्री होने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर – 2022
—–> सरकार की घोषणा के अनुसार भारत ने 2022 तक ट्रांस फैट फ्री होने का लक्ष्य रखा है। इसकी घोषणा विश्व खाद्य दिवस के दिन की गई है जो कि हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।
4). हाल ही में टीवी सीरियल “कुमकुम भाग्य” में इंदु दादी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जरीना रोशन का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर – 54 वर्ष
—–> टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में इंदु दादी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जरीना रोशन का 54 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया है.
5). हाल ही में किस राज्य सरकार ने “मिशन शक्ति” अभियान की शुरुआत की है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
—–> यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “मिशन शक्ति” अभियान की शुरुआत बलरामपुर से की है। जिसका मुख्य उद्देश्य हर बेटी-हर महिला का सम्मान तथा सुरक्षा सुनिश्चित करके उसके स्वावलंबन के लिए कार्य करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं से छेड़खानी करने वाली लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे लोगों की तस्वीरें चौराहों पर लगेंगे।
6). हाल ही में भारत तथा श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास “स्लीनेक्स-20” के कौन से संस्करण का आयोजन किया गया?
उत्तर – आठवें
—–> भारत और श्रीलंका के बीच साझा नौसैनिक युद्धाभ्यास “स्लीनेक्स-20” आठवीं संस्करण का आयोजन त्रिकोमाली के तट पर किया गया।
7). हाल ही में भारत में किस देश से रेफ्रिजरेटर वाले एयर कंडीशनर (AC) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर – चीन
—–> भारत सरकार ने उचित कदम उठाते हुए रेफ्रिजरेटर वाले एयर कंडीशनर (एसी) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार इस कदम से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा तथा गैर जरूरी वस्तुओं के आयात को बंद किया जाएगा
8). विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 अक्टूबर
—–> प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम करना तथा इसको लेकर जागरूकता फैलाना है।
9). वर्तमान में भारत का केंद्रीय गृह सचिव कौन है?
उत्तर – अजय भल्ला
—–> हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। 1984 बैच के असम मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी बनना को पिछले साल 22 अगस्त को राजीव गौबा के स्थान पर गृह सचिव नियुक्त किया गया था।
10). डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में किस देश का टीवी का बोझ सर्वाधिक है?
उत्तर – भारत
—–> डब्ल्यूएचओ ने “द ग्लोबल ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट 2020” से एक रिपोर्ट जारी की है।
जिसमें भारत में टीवी (तपेदिक) के मामलों में लगभग 85% तक की गिरावट दर्ज की गई