भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
1857 की क्रांति
1857 ई की क्रांति को गदर तथा सैनिक विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है, कुछ विद्वानों ने इसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम माना है।1857 ई के विद्रोह का तात्कालिक कारण चर्बी लगें कारतूसों का प्रयोग था । चर्बी युक्त कारतूसों के प्रयोग के विरोध में प्रथम विद्रोह बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे द्वारा किया गया।
विद्रोह के मुख्य नेता - नाना साहब, बेगम हजरत महल , रानी लक्ष्मीबाई , कुँवर सिंह आदि
क्रांति के कारण:-
लाँर्ड डलहौजी की राज्य हड़प नीति और लाँर्ड वेलेजली की सहायक सन्धि ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसाई धर्म के प्रचार ने भारतीयो केअसन्तोष को उभारा ।