➡️ भारतीय नौसेना (आई एन) तथा श्रीलंका नौसेना (एस एल एन) के सम्मिलित युद्धाभ्यास स्लीनेक्स- 20 के आठवें भाग का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली तट पर आयोजित किया गया।
➡️ कोरोना को देखते हुए यह अभ्यास गैर संपर्क (एट सी ओनली) प्रारूप में किया जाएगा।
➡️ स्लीनेक्स अभ्यास की यह श्रृंखला भारत-श्रीलंका संबंध एवं समुद्री क्षेत्र के आपसी सहयोग को दर्शाता है।
➡️ भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत कमोर्टा व किल्टन करेंगे।
➡️ नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इस्टर्न फ्लीट रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन का होगा।
➡️ श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व लंका के नौसैनिक जहाज सायुरा (समुद्री गश्ती पोत) एवं गजाबहू (प्रशिक्षण जहाज) करेंगे।
➡️ नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नेवल फ्लीट रियर एडमिरल बंडारा जयतिलका का होगा।