खनिज तेल

ऊर्जा के संसाधनों में खनिज तेल का महत्व सर्वाधिक व्यापक है। कोयले की अपेक्षा इसमें, ताप - शक्ति कई गुना अधिक होती है। खनिज तेल का उपयोग निम्नलिखित कार्यों में किया जाता है -

1. खनिज तेल ईधन के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

2. मोटरगाड़ियों, रेलगाड़ियों, जलयानों एवं वायुयानों को चलाने के लिए खनिज तेल का शक्ति - संसाधन के रूप में प्रयुक्त किया जाता है ।

3. तेज गति से चलने वाली मशीनों के पुर्जों की ग्रीसिंग करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है ।

*खनिज तेल  उत्पादक देश-

1. सऊदी अरब - खनिज तेल के ज्ञात भंडारों में सऊदी अरब का विश्व में दूसरा स्थान है तथा उत्पादन में प्रथम स्थान है। यहां विश्व का 12.7% पेट्रोलियम उत्पादन होता है।

2. कुुवैत कुवैत एक छोटा - सा देश है, परन्तु यहां विश्व का तीसरा प्रमुख तेल भंडार है।  विश्व का 3.1% पेट्रोलियम उत्पादन होता है।

3. ईरान - मध्य - पूर्व का सर्वप्रथम तेल - क्षेत्र  सन् 1904 में ईरान में खोजा गया था। यह क्षेत्र फारसी की खाड़ी के उत्तर में 600 किमी की दूरी पर स्थित है। सर्वप्रथम सन् 1908 में एंगलो - ईरानियन कंपनी ने तेल उत्पादन का कार्य अरामभ किया था।

4. इराक़ - इराक़ में प्रमुख तेल क्षेत्र उत्तरी भाग में 112 किमी लंबी पेटी में किरकुक तथा मोसुल के समीपवर्ती भागों किरकुक, नाफ्तखान, बुटमाह में है।

5. संयुक्त अरब अमीरात - इस तटीय पेटी में तेल का वार्षिक उत्पादन लगभग 10 करोड़ मीटरी टन है जो विश्व के उत्पादक 3.2% है।

6. ओमान - ओमान में ट्रुशियाल का वार्षिक उत्पादन लगभग 3 करोड़ मीटर टन है तथा न्यूट्रल जोन का वार्षिक उत्पादन 25 करोड़ मीटर टन है।

7. बहरीन द्वीप - यहां तेल का उत्पादन सन् 1934 से प्रारम्भ किया गया था तथा इसका वार्षिक उत्पादन लगभग 1 करोड़ मीटर टन है।

8. कतर - यहां पर तेल का उत्पादन सन् 1948 से प्रारम्भ किया गया था तथा इसका वार्षिक उत्पादन लगभग 1 करोड़ मीटर टन है।

9. संयुक्त अरब गणराज्य ( मिस्र ) - मिस्र में लाल सागर तटीय में हुरगदा एवं रास - गरीब प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र हैं। इनका वार्षिक उत्पादन लगभग 4.6 करोड़ मीटर टन है।

*रूस - 

रूस विश्व का तीसरा प्रमुख तेल उत्पादक देश है। यहां 30 करोड़ मीटर टन वार्षिक उत्पादन होता है, जो विश्व के कुल उत्पादन का 9.5% है।

Posted on by