🧭🧭महत्वपूर्ण मापक और उनके कार्य 🧭🧭

► सोनार :- इसका उपयोग समुद्र के भीतर छिपी वस्तुओ का पता लगाने में किया जाता है  |
► एनीमोमीटर :- इसका उपयोग वायु की गति मापने में किया जाता है |
► पाइरोमीटर :-  उच्च ताप की माप के लिए उपयोग मे लाया जाता है  |
► बैरोमीटर:- वायुमंडलीय दाब मापने में इसका उपयोग किया जाता है |
► हाइड्रोमीटर :- इसका उपयोग जल का घनत्व नापने के लिए किया जाता है |
► हाइग्रोमीटर :- हवा की आर्द्रता नापने के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं।
► लेक्टोमीटर -  दूध का घनत्व मापने के लिए इसका उपयोग किया जाता है |
► स्टेथोस्कोप : इससे हृदय की धड़कन को सुना जाता है |
► स्फिग्नोमेनोमीटर: इससे Blood Pressure (BP) मापते है |
► केरेटमीटर : सोने की शुद्धता का पता लगाने में इसका उपयोग किया जाता है।
► लक्समीटर : प्रकाश की तीव्रता को मापने में उपयोग मे लाया जाता है
► रडार - रेडिओ तरंगो द्वारा वस्तुओ की स्थिति ज्ञात करना |
► सिस्मोग्राफ - इससे भूकंप की तीव्रता मापी जाती है |
► फेदोमीटर : समुद्र की गहराई मापने में इसका उपयोग किया जाता है |
► पोलीग्राफ़ : झूठ पता लगाने का यंत्र |
Posted on by