◾️कुछ आलोचकों की नज़र में कौन सा कवि फैशनेबल प्रगतिशील था - नरेंद्र शर्मा
◾️विश्वबंधु नामक पत्रिका लाहौर से प्रकाशित होती थी। जिसमें नागार्जुन की खड़ी बोली कि पहली रचना 'राम के प्रति' प्रकाशित हुई थी।
◾️त्रिलोचन को मुक्तिबोध ने 'अवध का किसान' कहा है।
◾️कविता 'अमोला' और 'भस्मांकुर' बरवै छंद में रची गई है।
◾️प्रगतिशील लेखक संघ के अंतिम अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ निहार रंजन राय ने की।
◾️"प्रयोगशील कवि मोती खोजने वाले गोताखोर हैं" - अज्ञेय जी
◾️अज्ञेय जी को हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी ने 20 वीं सदी का बाणभट्ट कहा है।
◾️पटना से पाटल नामक मासिक पत्र प्रकाशित होता था।
◾️"नई कविता में समग्र मनुष्य की बात नहीं की गई है वरन मनुष्य के समग्र अनुभव खंडों को संयोजित किया गया है" - रामस्वरूप चतुर्वेदी
◾️युगचेतना/लखनऊ से, कल्पना/हैदराबाद से, ज्ञानोदय/कलकत्ता से निकलने वाली पत्रिका थी।
◾️नई कविता के 4 प्रमुख तत्व हैं - आधुनिकता में आस्था, मुक्त यथार्थ, बुद्धिवाद, क्षणवादी समसामयिक