Day - 01
Letters and Syllables
Letters (अक्षर)- हिन्दी भाषा में जिन्हें हम अक्षर कहते हैं वे अंग्रेजी भाषा में Letters कहलाते है। अंग्रेजी भाषा में 26 Letters है। ये Letters दो समूहों में विभाजित किये जा सकते हैं
- Vowels (स्वर )
- Consonants (व्यंजन )
- Vowels – जिन Letters का उच्चारण किसी अन्य अक्षर की सहायता के बिना किया जा सकता है वे Vowels कहलाते हैं। ये पाँच होते हैं- a,e,i,o,u,o.
- Consonants ( व्यंजन ) – उपर्युक्त पाँच vowels को छोङकर बचे हुए इक्कीस Letters Consonants कहलाते हैं। इनका उच्चारण Vowels की सहायता के बिना नहीं किया जा सकता।
Note- W और Y दो ऐसे Letters हैं जो स्थिति अनुसार Vowels और Consonant दोनों ही रूप में प्रयोग किये जाते हैं।
Words (शब्द) – मुहँ से निकली हुई वह ध्वनि (Sound) जिसका कुछ अर्थ होता है Word (शब्द) कहलाती है। Word का निर्माण (Formation) एक या अधिक Letter से मिल कर होता है।
Syllables (शब्द-खण्ड) – किसी word का उच्चारण करने में उस word का जितना भाग एक बार में बोला जाता हैं उसे Syllable कहते हैं। एक word में एक या अधिक Syllables हो सकते हैं।
जैसे-
- एक syllable वाले शब्द : you, me ,run , sit ,etc.
- दो Syllables वाले शब्द : Fa-ther ,Wa-ter, mon-key, beau-ty etc.
- दो से अधिक Syllables वाले शब्द : Beau-ti-ful,de-,mo-cra-cy; po-ssi-bi-li-ty etc.
Continue...