विज्ञान : वैज्ञानिक उपकरण - i

वैज्ञानिक उपकरण

  • एयरोमीटर (Aerometer) - इस उपकरण का प्रयोग वायु एवं गैस का भार तथा घनत्व ज्ञात करने में होता है।
  • अल्टीमीटर (Altimeter) - इसका उपयोग उड़ते हुए विमान को ऊँचाई नापने के लिए किया जाता है।
  • अमीटर (Ammeter) - इसका उपयोग विद्युत् धारा को मापने के लिए किया जाता है।
  • ओडियामीटर (Audiometer) - यह उपकरण ध्वनि की तीव्रता मापने के काम में आता है।
  • बैरोग्राफ (Barograph) - इसके द्वारा वायुमण्डल के दाब में होने वाले परिवर्तन को मापा जाता है।
  • बैरोमीटर (Barometer) - यह उपकरण वायुदाब मापने के काम में आता है।
  • बाइनोक्यूलर (Binocular) - यह उपकरण दूर की वस्तुएँ देखने के काम में आता है।
  • कैलीपर्स (Calipers) - इसके द्वारा बेलनाकार वस्तुओं के अन्दर तथा बाहर के व्यास मापे जाते है तथा इससे वस्तु की मोटाई भी मापी जाती है।
  • कार्डियोग्राम (Cardiogram) - इसके द्वारा हृदय-गति की जाँच की जाती है। इसको इलैक्ट्रो कार्डियोग्राम भी कहते है।
  • सिनेमाटाग्राफ (Cinematograph) – इस उपकरण को छोटी-छोटी फिल्म को बड़ा करके पर्दे पर लगातार क्रम में प्रक्षेपण (Projection) के लिए प्रयोग किया जाता है।
Posted on by