विज्ञान : वैज्ञानिक उपकरण - ii

  • कम्प्यूटर (Computer) - यह एक प्रकार की गणितीय यांत्रिक व्यवस्था है। इसका उपयोग गणितीय समस्याओं एवं गणनाओं को हल करने में होता है।
  • डिक्टाफोन (Dictaphone) - इसका उपयोग अपनी बात तथा आदेश दूसरे व्यक्ति को सुनाने के लिए रिकॉर्ड किया जाता है। यह प्रायः ऑफिसों में प्रयोग किया जाता है।
  • नमनमापी - यह उपकरण किसी स्थान पर नमन कोण मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • फैदोमीटर (Fathometer)- यह यंत्र समुद की गहराई नापने के काम आता है।
  • गैल्वेनोमीटर  (Galvanometer) - इस यंत्र का उपयोग छोटे विद्युत् परिपथों में विद्युत धारा की दिशा एवं मात्रा ज्ञात करने में किया जाता है।
  • गाइगर मूल काउण्डर (Geiger-Muller Counter) - इस उपकरण की सहायता से रेडियो ऐक्टिव स्त्रोत के विकिरण की गणना की जाती है।
  • हाइड्रोमीटर (Hydrometer) - इस उपकरण के द्वारा द्रवों का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करते है।
  • हाइड्रोफोन (Hydrophone) - यह पानी के अन्दर ध्वनि-तरंगों की गणना करने में काम आने वाला उपकरण है।
  • हाइग्रोमीटर (Hygrometer) - इसकी सहायता से वायुमण्डल से व्याप्त आद्र्रता नापी जाती है।
  • माइक्रोमीटर - यह एक प्रकार का पैमाना है जिसकी सहायता से मिमी के हजारवें भाग को ज्ञात कर सकते है।
Posted on by