विज्ञान : वैज्ञानिक उपकरण - iii

  • माइक्रोस्कोप - यह छोटी वस्तुओं को आवर्धित करके बड़ा कर देता है, अतः जिन वस्तुओं को आँखों से नही देखा जा सकता, उन्हें इस उपकरण से देख सकते है।
  • पायरोमीटर- दूर स्थित वस्तुओं के ताप को ज्ञात करने हेतु इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
  • रडार - यह यंत्र अन्तरिक्ष में आने-जाने वाले वायुयानों के संसूचना और उनकी स्थिति ज्ञात करने के काम आता है।
  • रेनगेज - यह वर्षा नापने के काम में आने वाला उपकरण है।
  • सिसमोग्राफ - यह भूकम्प का पता लगाने वाला उपकरण है।
  • सेफ्टी लेम्प - यह प्रकाश के लिए खानों में उपयोग होने वाला उपकरण है। इसकी सहायता से खानों में होने वाले विस्फोट को बचाया जा सकता है।
  • स्पीडो मीटर - यह गति को प्रदर्शित करने वाला उपकरण है, जो कि कार, ट्रक आदि वाहनों में लगा रहता है।
  • टेलीप्रिन्टर - यह समाचार प्राप्त करने का उपकरण है। इसकी सहायता से स्वतः ही समाचार टाइप होते रहते है।
  • टेलीस्कोप - इस उपकरण की सहायता से दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है।
  • थर्मोस्टेट - इसके प्रयोग से किसी वस्तु का ताप एक निश्चित बिन्दु तक बनाये रखा जाता है।
Posted on by