वाक्यों में प्रयुक्त भिन्न -भिन्न शब्दों के भिन्न -भिन्न कार्य होते हैं ,इन कार्यों के अनुसार शब्दों को आठ श्रेणियों में विभक्त किया जाता है । किसी शब्द की अपने आप में कोई श्रेणी नहीं होती है ।उसकी श्रेणी किसी वाक्य में उसके कार्य के आधार पर निर्धारित की जाती है ।
शब्दों की इन आठ श्रेणियों को parts of speech (शब्द -भेद )कहते हैं । ये श्रेणियों निम्नलिखित हैं -
1. Noun ( संज्ञा ) -"A noun is a word used as the name of a person , place ,or thing ."
किसी व्यक्ति , स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध कराने वाले शब्द को Noun ( संज्ञा ) कहते हैं ।
जैसे - Ram ,table , sweetness, iron , sheep, etc.
2.Pronoun ( सर्वनाम )- " A pronoun is a word used instead of a noun ."
सर्वनाम वह शब्द है जो किसी Noun के स्थान पर प्रयोग किया जाता है ।
जैसे - he ,she ,you ,I, we ,it ,they, etc.
3.Adjective ( विशेषण ) - " An Adjective is a word used to add something to the meaning of a noun ( or a pronoun ) ."
An Adjective qualifies a noun or a pronoun .
Adjective वह शब्द है जो किसी Noun या Pronoun की किसी विशेषता को बताने के लिए प्रयोग किया जाता है ।
जैसे - a good boy , a fast train , much labour ,five coins.
4.Verb ( क्रिया ) - "A verb is a word used to say something about some person , place , or thing ."
Verb (क्रिया ) - वह शब्द है जिससे किसी व्यक्ति , स्थान अथवा वस्तु के संबंध में कुछ करने , बताने अथवा होने का बोध होता है । जैसे -
She went to school .
Kanpur is an industrial town .
He is dumb .