राष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दो बार भारत का राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ

 नीलम संजीव रेड्डी एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो एक बार चुनाव में पराजित हुए दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए

कार्यकाल में मृत्यु होने वाले एकमात्र राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन थे

वी वी गिरी एक ऐसे राष्ट्र राष्ट्रपति हैं जिनकी निर्वाचन में द्वितीय चक्र की मतगणना करनी पड़ी

कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत प्राप्त होते हुए भी बीवी गिरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में सफलता प्राप्त की

 भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति वी वी गिरि न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह एवं बी डी जत्ती थे

श्री के आर नारायण भारत के प्रथम ऐसे राष्ट्रपति थे जो दलित वर्ग के थे

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ही मात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो वैज्ञानिक एवं अविवाहित है

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल हैं

तथा राजेंद्र प्रसाद फखरुद्दीन अली अहमद नीलम संजीव रेड्डी ज्ञानी जैल सिंह एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा पाटिल तथा प्रणब मुखर्जी को छोड़कर अन्य सभी राष्ट्रपति पूर्व में उपराष्ट्रपति रहे हैं

Posted on by