✔️🔬 विज्ञान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

जब मृदा में बालू के बड़े कणों का ज्यादा अनुपात रहता है तो इसे – बलुई मिट्टी कहा जाता है
WWTP का फुल फॉर्म क्या है –Waste Water Treatment Plant
विद्युत प्रतिरोध को किसमें मापा जाता है –ओम में
विशिष्ट सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके बनाई गई दवा जिससे अलग-अलग रोगों का उपचार किया जाता है उसे क्या कहा जाता है – एंटीबायोटिक
भूजल का पुनर्भरण किस प्रक्रिया द्वारा होता है – अन्तस्यन्दन ( Infiltration )
लाइकेन इनके बीच का सहजीवी संबंध होता है – शैवाल और कवक
किस प्रक्रिया द्वारा लोहे की रॉड के गर्म सिरे से ठंडी सिरे पर ऊष्मा का संचरण होता है – चालन 
धूमकोहरा (SMOG) किसका मिश्रित रूप है  – धुंआ और कोहरे
खाद्य वस्तुओं जैसे अनाज और दालों को सामान्यतः सूर्य के प्रकाश में सुखाकर संरक्षित किया जाता है इस विधि को क्या कहते हैं – निर्जलीकरण
द्रव द्वारा लगाया गया दबाव – गहराई के साथ बढ़ जाता है
जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक प्रभावित नहीं होती क्योंकि इनके होने का कारण है – वायरस
अपरिष्कृत क्रूड पेट्रोलियम आयल किस प्रक्रिया द्वारा परिष्कृत किया जाता है –प्रभाजी आसवन
उस रक्षा यंत्र का नाम बताइए जो विद्युत उपकरणों को क्षतिग्रस्त होने से रोकता है –फ्यूज
Posted on by