भारत में लगभग 1000 द्वीप हैं। 1000 द्वीप अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में बिखरे हुए हैं। इन द्वीपों का निर्माण मूंगा चट्टानों से हुआ है जबकि कुछ द्वीप पृथ्वी के हलचल के द्वारा उत्पन्न हुए हैं। भारत में 247 दीप समूह पाए जाते हैं जिसमें 204 बंगाल की खाड़ी में है और 45 अरब सागर में पाए जाते हैं भारत में पाए जाने वाले द्वीप समूह को दो भागों में विभाजित किया गया है-
1- एक बंगाल की खाड़ी के द्वीप
2- अरब सागर के द्वीप
1- बंगाल की खाड़ी के द्वीप समूह-
अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी का प्रमुख द्वीप है।
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह-
अंडमान निकोबार दीप समूह में नारकोनडन द्वीप तथा बैरन द्वीप ज्वालामुखी द्वीप हैं। नारकोंडम द्वीप पर सुसुप्त ज्वालामुखी पाई जाती है जबकि बैरन द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी पाई जाती है। अंडमान निकोबार द्वीप को अलग करने का काम 10 डिग्री चैनल करता है। मध्य अंडमान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। (क्षेत्रफल की दृष्टि से) दक्षिणी अंडमान पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर स्थित है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप लैंडफॉल है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे दक्षिणी द्वीप इंदिरा प्वाइंट है। यह ग्रेट निकोबार द्वीप है जो 2012 में सुनामी में डूब गया था। अंडमान निकोबार दीप समूह से कोको चैनल के द्वारा कोको द्वीप अलग होता है यह भारत और म्यांमार के बीच विवादास्पद द्वीप है। इस पर नौसेना स्थापित कर कार्य चीन के द्वारा किया गया है। डक्कन जल मार्ग या डंकन पास -
यह पास दक्षिणी अंडमान और लिटिल अंडमान को अलग करता है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊंची चोटी सैंडल चोटी है जो उत्तरी अंडमान में है जिसकी ऊंचाई 732 मीटर है निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊंची चोटी माउंट धूलियार है।
पूर्वी तट के निकटवर्ती द्वीप-
न्यू-मूर-द्वीप-
यह द्वीप पश्चिम बंगाल के समीप बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसकी उत्पत्ति के हलचल क्रिया के परिणाम स्वरुप उत्पन्न हुई है। इस पर भारत का अधिकार है। जिसे बांग्लादेश विरोध करता है। इसमें पेट्रोलियम पदार्थ छुपे होने की संभावना है।
ह्वीलर द्वीप-
यह द्वीप उड़ीसा के तट पर ब्राह्मणी नदी के मुहाने में स्थित है। इसमें चांदीपुर परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां से मिसाइलों का परीक्षण होताा है।
श्रीहरिकोटा द्वीप-
इसमें सतीश भवन अंतरिक्ष केंद्र स्थापित है जहां से पीएसएलवी की उड़ाने भरी जाती हैं।
हेयर द्वीप-
यह तमिलनाडु के तूतीकोरिन द्वीप के समीप है। यह मन्नार की खाड़ी में स्थित है। यह प्रवाली द्वीप का उदाहरण है।