भौतिक विज्ञान : Exam Tonic -i

न्यूटन का गति नियम -

  • न्यूटन का प्रथम गति-नियम - (Newton’s first law of motion) - यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है, तो वह विराम अवस्था में रहेगी या यदि वह एक समान चाल से सीधी रेखा में चल रही है, तो वैसी ही चलेगी, जब तक की उस पर र्कोइ  बाह्य बल लगाकर उसकी वर्तमान अवस्था में परिवर्तन न किया जाए।
  • प्रथम नियम के गैलिलियों का नियम या जड़त्व का नियम भी कहते है।
  • बल की परिभाषा - बल वह बाह्य कारक है तो चेष्टा करता है। बल एक सदिश राशि है। इसका SI मात्रक न्यूटन है।

जड़त्व के कुछ उदाहरण – (i)  ठहरी हुई मोटर या रेलगाड़ी के अचानक चल पड़ने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते है।

(ii) चलती हुई  मोटरकार के अचानक रूकने पर उसमें बैठे यात्री आगे की ओर झुक जाते है। (iii) कम्बल को हाथ से पकड़कर डण्डे

से पीटने पर धूल के कण झड़कर गिर पड़ते है।

  • संवेग (momentum) - किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा वेग के गुणनफल को उस वस्तु का संवेग कहते है।
  • यह एक संदिश राशि है, इसका SI मात्रक  किग्रा × मी0/से0 है।
Posted on by