भौतिक विज्ञान : Exam Tonic -iv

  •  ऊर्जा एवं शक्ति
  • कार्य  (Work) - कार्य की माप लगाए गए बल की दिशा में वस्तु के विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है। कार्य एक अदिश राशि है, इसका SI मात्रक जूल है।
  • ऊर्जा (Energy) - किसी वस्तु की कार्य करने की क्षमता को उस वस्तु की ऊर्जा कहते है। ऊर्जा एक अदिश राशि है, इसका SI मात्रक जूल है।
  •  कार्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा कहलाती है, जो दो प्रकार की होती है- (i) गतिज ऊर्जा (ii) स्थितिज ऊर्जा
  • गतिज ऊर्जा  (kinetic Energy) – किसी वस्तु में उसकी गति के कारण कार्य करने की जो क्षमता आ जाती है, उसे उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते है।
  • स्थितिज ऊर्जा  (potential Energy) - ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न नष्ट की जा सकती है। ऊर्जा केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित की जा सकती
  •  ऊर्जा रूपान्तरित करने वाले कुछ उपकरण -

           उपकरण             ऊर्जा का रूपान्तरण

  • डायनेमों      यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
  • मोमबती      रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में
  • माइक्रोफोन     ध्वनि ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
  • लाऊडस्पीकर    विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में
  • सोलर सेल      सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
  • ट्यूबलाइट      विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
  • विद्युत मोटर    विद्युत को यांत्रिक ऊर्जा में
  • विद्युत बल्ब     विद्युत ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में
  • विद्युत सेल     रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
  • सितार यांत्रिक    ऊर्जा  को ध्वनि ऊर्जा में

  • शक्ति (Power)- कार्य  करने की दर को शक्ति कहते है।
  • अश्व शक्ति - (H.P.) & 746W

Posted on by