📕📕महत्वपूर्ण अनुच्छेद 📕📕

❇️ अनुच्छेद 1 :- भारत अर्थात India राज्यों का संघ होगा।

❇️ अनुच्छेद 2 :- नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना

❇️ अनुच्छेद 3 :- राज्य का निर्माण तथा सीमाओं या नामों मे परिवर्तन

❇️ अनुच्छेद 4 :- पहली अनुसूची व चौथी अनुसूची के संशोधन तथा दो और तीन के अधीन बनाई गई विधियां

❇️ अनुच्छेद 5 :- संविधान के प्रारंभ पर नागरिकता

❇️ अनुच्छेद 6 :- भारत आने वाले व्यक्तियों को नागरिकता

❇️ अनुच्छेद 7 :-पाकिस्तान जाने वालों को नागरिकता

❇️ अनुच्छेद 8 :- भारत के बाहर रहने वाले व्यक्तियों का नागरिकता

❇️ अनुच्छेद 9 :- विदेशी राज्य की नागरिकता लेने पर नागरिकता का ना होना

❇️ अनुच्छेद 10 :- नागरिकता के अधिकारों का बना रहना

❇️ अनुच्छेद 11 :- संसद द्वारा नागरिकता के लिए कानून का विनियम

❇️ अनुच्छेद 12 :- राज्य की परिभाषा

❇️ अनुच्छेद 13 :- मूल अधिकारों को असंगत या अल्पीकरण करने वाली विधियां

❇️ अनुच्छेद 14 :- विधि के समक्ष समानता

❇️ अनुच्छेद 15 :- धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक।

❇️ अनुच्छेद 16 :- लोक नियोजन में अवसर की समानता

❇️ अनुच्छेद 17 :- अस्पृश्यता का अंत

❇️ अनुच्छेद 18 :- उपाधियों का अंत

❇️ अनुच्छेद 19 :- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

❇️ अनुच्छेद 19 A :- सूचना का अधिकार

❇️ अनुच्छेद 20 :- अपराधों के दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण

❇️ अनुच्छेद 21 :-प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण

❇️ अनुच्छेद 21 A :- 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अधिकार

NOTE - निजता का अधिकार भी अनुच्छेद 21 के अंतर्गत ही आता है।

❇️ अनुच्छेद 22 :– कुछ दशाओं में गिरफ्तारी से सरंक्षण

❇️ अनुच्छेद 23 :- मानव के दुर्व्यापार, बेगारी एवं बलात श्रम पर प्रतिबंध

❇️ अनुच्छेद 24 :- 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों, खान या किसी खतरनाक उद्योग में कार्य नही कराया जा सकता है।

❇️ अनुच्छेद 25 :- धर्म का आचरण और प्रचार की स्वतंत्रता

❇️ अनुच्छेद 26 :-धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता

❇️ अनुच्छेद 29 :- अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण

❇️ अनुच्छेद 30 :- शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार

❇️ अनुच्छेद 32 :-संवैधानिक उपचारों का अधिकार (संविधान की आत्मा)

❇️ अनुच्छेद 39 A :- सभी के लिए समान न्याय एवं निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।

❇️ अनुच्छेद 40 :- ग्राम पंचायतों का संगठन

❇️ अनुच्छेद 44 :- समान नागरिक संहिता

❇️ अनुच्छेद 48 :- कृषि और पशुपालन संगठन

❇️ अनुच्छेद 48 A :- पर्यावरण वन तथा वन्य जीवों की रक्षा

❇️ अनुच्छेद 49 :- राष्ट्रीय स्मारक स्थानों और वस्तुओं का संरक्षण

❇️ अनुच्छेद 50 :- कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण

❇️ अनुच्छेद 51 :- अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा

❇️ अनुच्छेद 51 A :- मूल कर्तव्य

Posted on by