राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क -
राष्ट्रीय आप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना को भारतीय दुरसंचार विभाग द्वारा 22 जुलाई 2011 को और मंत्रिमंडल द्वारा अक्टूबर 2011 को अनुमोदन प्रदान किया गया था। 30 हजार करोड़ रुपये की इस महत्वकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ना है।
इस परियोजना को 2012-15 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
NOFN परियोजना भारत सरकार के विभिन्न ई-गवर्नमेंट कार्यक्रमो को दूर-दराज के क्षेत्रों मे पहुँचाने में बहुत मददगार है।
इस परियोजना के लिये यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फण्ड का गठन किया गया है जो ग्रामीण तथा बिना लाभ वाले क्षेत्रों में जाने वाले ऑपरेटरों को वृत्तीय सहयता उपलब्ध कराती है।
प्राइवेट टेलिकॉम कम्पनियां अपने सालाना राजस्व का 5% इस फण्ड मेंं जमा करती हैै। इसके पूर्ण होने पर भारत सरकर दवारा लगभग 50 हजार करोड़
रुपये के विभिन्न मिशन मोड़ ई-गवर्नेस कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक एवं प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी ।