विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Nano Technology)

* नैनो शब्द ग्रीक भाषा के नैनोज से बना है जिसका अर्थ होता है- बौना।लेकिन विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय मापन प्रणाली के अंतर्गत नैनो सेे तात्पर्य एक अरबवें भाग से होता है।जैसे एक मीटर का एक अरबवां भाग एक नैनो मीटर कहलाता है। ऑक्सीजन के अणु का व्यास 0.1 नैनो मीटर होता है। मनुष्य के बाल  की मोटाई लगभग 1 लाख नैनो मीटर होती है। मााईक्रोमीटर से छोटा नैनोमीटर होता है, जो मीटर का एक अरबवां हिस्सा अर्थात    10-9 होता है। न

नैनोमीटर से भी छोटे और कई मात्रक है जैसे - पीकोमीटर,फेफ्टो एटोमीटर।

* नैनो प्रौद्योगिकी के अंतर्गत किसी द्रव्य के परमाण्विक तथा आण्विक पैमाने पर कार्यकुशलता का अध्धयन किया जाता है।

* इसका उद्देश्य बहुत से नए पदार्थों तथा यंत्रों का निर्माण करना है जिसका प्रयोग औषधि,विधुत जैव पदार्थों तथा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिये किया जाता है।

*इसका प्रयोग कार्बनिक रसायन विज्ञान आण्विक जीवविज्ञान,अर्धचालक भौतिकी आदि में किया जाता है।

Posted on by