*यह योजना देश के विभिन्न राज्यों में वर्ष 1986-87 में प्रारम्भ की गई थी। महिला विकास निगम (WDCs) महिलाओं के विकास में एक उत्प्रेरक की भूमिका का निर्वाह करती है।
*इसके प्रमुख कार्य क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराना, तकनीकी सलाह देना, महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराना, महिला सहकारी
संथाओं को प्रोत्साहित करना और उनको प्रक्षिक्षण उपलब्ध कराना है ।
*यह महिला विकास निगम योजना आंध्र प्रदेश,गोवा,गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवम अन्य केंद्रशासित राज्यो में संचालित की गई।
* 1992-93 में इस योजना को राष्ट्रीय विकास परिषद (N.D.C.) की अनुशंसा पर अन्य राज्यों को स्थान्तरित कर दिया गया।