क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

● 1975 में कृषि साख को नई दिशा एवं बढ़ावा देने के लिये एम. नरसिम्हन समिति के सुझावानुसार, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना की गयी।

● वर्तमान में इन बैंकों की संख्या 196 है।

● देश के सिक्किम एवं गोवा राज्यो में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक नही है।

● 1987 में विजेकेलकर समिति की अनुशंसा पर नए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर रोक लगा दी गयी।

● देश मे कृषि एवं कृषि ग्रामीण विकास हेतु वित्त उपलब्ध कराने हेतु शीर्षस्थ संस्था नावार्ड अर्थात राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना शिवरमन सिंह समिति की अनुशंसा पर 12 जुलाई 1982 में की गई थी।

● ग्रामीण आधारित संरचनात्मक विकास निधि जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र के विशेष ऋण उपलब्ध कराना है, की स्थापना नावार्ड के द्वारा 1995 में की गई थी। इसके बाद प्रत्येक बजट में इसके लिये राशि का आवंटन किया जा रहा है।

● भूमि विकास बैंक भारत मे सर्वप्रथम 1929 में मद्रास में स्थापित किया गया था। यह बैंक कृषको की दीर्घकालीन वित्तीय आवश्यकताओ की पूर्ति करता है।यह कृषिको की अचल संपत्ति को बंधक बनाकर ऋण प्रदान करता है।साधारणतया प्रतिभूति के मूल्य का 50% ऋण दिया जाता है।

● देश मे सर्वाधिक शहरी सहकारी बैंक महाराष्ट्र में है।

● सहकारी बैंकों पर रिजर्व बैंक का नियंत्रण केवल आंशिक होता है।

Posted on by