नेशनल रूर्बन मिशन

*श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूर्बन मिशन ( National Rurban Mission) का शुभारंभ नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के कुरुभात गाँव से 21 फरवरी 2016 को किया।

*रूर्बन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित क्षेत्र के गाँवो का शहरी सुविधाओं से युक्त क्लस्टर आधारित विकास(Cluster Based Development)करना है।

*इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहन-सहन के स्तर में विकास होगा और शहरों में जनसंख्या के बढ़ते हए भार को कम करने में भी मदद मिलेगी।

*इस योजना के तहत 300 केंद्रों की स्थापना का सरकार का लक्ष्य है तथा प्रत्येक केन्द्र के आस-पास के कम से कम 4 गाँवो की जरूरतों को पूरा करेगा।

*रूर्बन मिशन "ग्रामीण आत्मा व शहरी सुविधाओ " (Rural Soul and Urban Amenities) से युक्त क्लस्टर आधारित विकास करने में  सूक्ष्म होगा , यह स्मार्ट गाँवों का निर्माण करके स्मार्ट सिटी की योजना का पूरक बनेगा।

*इस प्रकार रूर्बन क्लस्टर आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनकर विकास को प्रोत्साहित करेगा तथा आस-पास के गाँवो में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएंगे।

Posted on by