*वित्तीय समावेशन के लिए 28 अगस्त 2014 से राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 7.5 करोड़ लोगों के बैंक खाते 26 जनवरी 2015 तक ही खोले जाने का प्रयास किया गया। जध्यातव्य है कि देशभर मेकल मिलाकर 1.5 करोड़ बैंक खाते इस योजना के तहत पहले ही दिन खोले गए। इस योजना के तहत बैंक खाता खोलने वालो को स्वदेशी रूपया डेविड कार्ड के साथ एक लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। 26 जनवरी 2015 से पहले खाता खोलने वालो को 30 हजार रूपये का बीमा कवच भी उपलब्ध कराया जाएगा।
*पहचान पत्र के अभाव में खाता खुलने में आ रही कठनाईयों को देखते हुए रिजर्व बैंक ने यह निर्देश सभी बैंकों को दिए है कि सरकारी पहचान पत्र नही होने पर भी वे खाता खोलने से इनकार न करें।
* 4 सितम्बर 2014 को जारी इन निर्देशों में कहा गया कि केवल फ़ोटो तथा हस्ताक्षर अंगूठे के निशान पर भी खाते खोले जाए।
*इस तरह के खातों में किसी समय मे रु. 50 हजार से अधिक राशि रखने की अनुमति नही होगी तथा एक माह में अधिकतम रू.10 हजार ही निकले जा सकते है।
*इस श्रेणी का खाताधारक भविष्य में केवाईसी आवश्यकता पूरी कर अपने बैंक खातों को सामान्य खातों में प्रवर्तित करा सकेगा।