*कच्छ का रन एक दलदली भाग है जो गुजरात राज्य में कच्छ की खाड़ी के उत्तर स्थित है। आंतरिक जल प्रवाह के कारण यह एक नमकीन दलदली भाग है जिससे लूनी तथा अन्य छोटी नदियां गिरकर सुखती है।
*कच्छ के रन का कुल क्षेत्रफल 20720 वर्ग किलोमीटर है जिसके 9065 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल पर पाकिस्तान दावा करता है।
*पाकिस्तान के अनुसार कच्छ का रन एक झील है, जो भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है इसलिए अंतरास्ट्रीय कानून के अनुसार इस पर दोनों का अधिकार होना चाहिए।
*इसके विपरीत भारत इसको झील नही अपितु एक दलदल मानता है।
*वर्तमान भारत-पाक सीमा रेखा कच्छ के रन में 24 अंश उत्तरी अक्षांश से 27 किलोमीटर उत्तर से होकर गुजरती है।
*पाकिस्तान दावा करता है कि भारत-पाक सीमा रेखा 24 अंश उत्तरी अक्षांश के सहारे जानी चाहिये।
* 24 अंश उत्तरी अक्षांश रेखा तथा वर्तमान सीमा रेखा के मध्य तट पर स्थित सर क्रीक भी इस समय भारत और पाकिस्तान के मध्य एक भू राजनैतिक विवाद है।