* केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 सितंबर 2016 को उच्च शिक्षा वित्त पोषण एजेंसी ( एचईएफए ) की स्थापना की मंजूरी दी गयी।
* इस एजेंसी का उद्देश्य देश के उच्च शिक्षण संस्थानो -आईआईटी, एनआइटी, तथा आईआईएम के लिए अनुसंधान केंद्रित बुनियाद ढांचा को विकसित करना है।
* यह एजेंसी इन संस्थानों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
* इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एचईएफए की स्थापना संबंधी मानव संसाधन मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
* इस एजेंसी की अधिकृत पूँजी दो हजार करोड़ रुपये होगी, जिसमें सरकारी हिस्सेदारी 1000 करोड़ तक की होगी।
* एचईएफए का गठन पीएसयू बैैंक सरकारी सवामित्व वाली एनबीएफसी के दायरे में ही विशेष उद्देशीय इकाई के रूप में किया जाएगा।
* यह इकाई आईआईटी, आईआईएम,व एनआईटी आदि संस्थानो में विश्व स्तरीय प्रयोगशाला के विकास व बुनियादी ढाँचे की परियोजना के वित्तपोषण के लिए 20000 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाएगी।