रियो पैरालंपिक, 2016

* भारत के देवेन्द्र झाझड़िया ने 14 सितम्बर 2016 को रियो डी जेनेरियो में आयोजित पैरालंपिक खेलों मे पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

* देवेंद्र झाझरिया द्वार पैरालंपिक खेलो में जीता गया यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

* इससे पहले उन्होंने वर्ष 2004 में एथेंस पैरालंपिक खेलो के दौरान स्वर्ण पदक जीता था।

* देवेंद्र ने इस प्रतियोगिता के दौरान अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त करते हए नया रिकॉर्ड भी बनाया, उन्होंने 63.97 मी तक भाला फेंका जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है, उन्होंने तीसरे प्रयास में कीर्तमान बनाया।

* इस रिकॉर्ड के पूर्व 61.15 मीटर का विश्व रिकॉर्ड सबसे अधिक था जो कि देवेंद्र जी के ही नाम दर्ज था।

* भारतीय एथलीट दीपामलिक (45 वर्ष) ने 12 सितम्बर 2016 को पैरालंपिक में रजत पदक जीता, पैरालिम्पिक्स में शॉटपुट में पदक जीतकर यह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

* भारत के मरियप्पन ठंकावेलु ने रियो में चल रहे पैरालंपिक खेलो में ऊँची कूद का स्वर्ण पदक जीतकर देेेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

* वे पैरालम्पिक खेलो के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुल तीसरे भारतीय है।

Posted on by