जहाँगीर (1605-1627) कार्य और युद्ध

जहांगीर का जन्म 30 अगस्त 1569 ईस्वी में हुआ था ।इनका मूल नाम सलीम था। इनका पूरा नाम नूरुद्दीन मोहम्मद जहांगीर था ।इनके पिता का नाम अकबर और माता का नाम मरियम उज़-ज़मानी था।

इनका राज्यभिषेक 24 अक्टूबर 1605 ईसवी में हुआ था। सर्वप्रथम 1608 ईस्वी में कैप्टन विलियम हॉकिंस इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम केेेे दूत के रूप में सम्राट अकबर के नाम पत्र लेकर बादशाह जहांगीर के दरबार में उपस्थित हुआ था हाकिंस तुर्की एवंं फारसी भाषा का जानकार था।

जहांगीर ने आगरा में न्याय को बढ़ाने के लिए तथा सब तक न्याय पहुंचाने के लिए सोने की जंजीर लगवाई थी ।इस न्याय की जंजीर में 66 कुल घंटियां लगी हुई थी ।इसे खींचने वाले व्यक्ति को सम्राट से सीधा फरियाद करने का अवसर मिलता था।

जहांगीर ने 12 अध्यादेश जारी किए जिसे आईने  जहांगीरी या एमा जहांगीरी कहा जाता है। जहांगीीर ने शहजादे खुर्रम को महाराणाा के पुत्र अमर सिंह के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी ।जिस में सफलता प्राप्त करके अमर सिंह के लिए बाध्य कर दिया था। जहांगीर ने निसार नामक सिक्के का प्रचलन किया था। जहांगीर के शासनकाल में मुगल चित्रकलाा चरमोत्कर्ष थी।

Posted on by