केरल के मुख्यमंत्राी पिनाराई विजयन ने प्रवासी पेंशन योजना
का शुभारंभ किया
केरल के मुख्यमंत्राी पिनाराई विजयन ने 21 अप्रैल, 2018 को अनिवासी केरलवासियों के लिए प्रवासी पेंशन योजना का शुभारंभ किया।
● यह योजना राज्य या देश से बाहर रहने वाले प्रवासियों के लिए शुरू की गई है जो मूल रूप से केरल के निवासी हैं।
● इस योजनांतर्गत प्रतिमाह 2000 रुपए की पेंशन प्रदान की जाएगी।
● इस योजना में 60 वर्ष से अध्कि आयु वर्ग के लोग लाभ के पात्र होंगे, योजना का लाभ लेने हेतु एक व्यक्ति को प्रतिमाह 100 रुपए का भुगतान करना होगा, योगदान की अवधि पाँच वर्ष है।
● इस योजना का लाभ केरल प्रवासी बोर्ड में पंजीकृत लोगों को ही प्राप्त होगा।
● यह योजना राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू नहीं है।