करेंट : अप्रैल 2018 से जून 2018 - I

एनडीएमए द्वारा पूर्वाेत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मिजोरम में भूकंप के माॅक अभ्यास किया गया
राष्ट्रीय आपदा प्रबंध्न प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा 26 अप्रैल, 2018 को पूर्वाेत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मिजोरम में भूकंप की तत्परता के लिए माॅक अभ्यास का संचालन किया गया।
● यह अभ्यास राज्य आपदा प्रबंध्न प्राध्किरणों के सहयोग से आयोजित किया गया।
● यह अभ्यास महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भाग लेने वाले राज्य भूकंप-भेद्यता क्षेत्र जोन-V के अंतर्गत आते हैं।
● इस अभ्यास से विभिन्न कमियों को दूर करने में, बेहतर संचार सुविधा सुनिश्चित करने में तथा हितधरकों और एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर करने में सहायता मिलती है।
● इससे स्थानीय लोगों को भूकंप के पहले, भूकंप के दौरान और भूकंप के बाद क्या करना है और क्या नहीं करना है, के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने जोजिला सुरंग का शिलान्यास किया - 
 प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने 19 मई, 2018 को जम्मू-कश्मीर के लेह के जिवे-त्साल में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला सुरंग की आधारशिला रखी।
● 14 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी दो विपरीत दिशाओं वाली सुरंग होगी। इस सुरंग के निर्माण से श्रीनगर, कारगिल और लेह के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।
● वर्ष 2018 के शुरू में ही आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 6800 करोड़ रुपए की कुल लागत से एनएच-1ए के श्रीनगर-लेह सेक्शन पर बालटाल और मीनामार्ग दो विपरीत दिशाओं वाली दो लेन की सुरंग के निर्माण परिचालन और रख-रखाव की स्वीकृति दी थी।
● गौरतलब है कि जोजिला सुरंग की योजना एक स्मार्ट सुरंग के रूप में  बनाई गई है, इसमें  आधुनिकतम सुरक्षा विशेषताएं जैसे पूरी तरह अनुप्रस्थ वायु-चार प्रणाली, लगातार बिजली की आपूर्ति, सुरंग में आपात रोशनी, सीसीटीवी निगरानी, परिवर्तनशील संदेश संकेत, ट्रैपिफक लाॅगिंग उपकरण,अधिक ऊंचाई वाले वाहनों की पहचान, सुरंग रेडियो प्रणाली आदि की व्यवस्था की गई है। 

Posted on by