मध्य प्रदेश में गोबर्धन योजना का शुभारंभ किया गया

मध्य प्रदेश में गोबर्धन योजना का शुभारंभ किया गया 


12 मई, 2018 को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्राी उमा भारती और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्राी शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में गोबर्धन (Gobardhan : Galvanizing Organic Bio Agro Resources) का शुभारंभ किया।
● ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंध्न हेतु भारतीय सरकार की गोबर्धन योजना प्रथम चरण में प्रदेश के दो जिलों ग्वालियर और नरसिंहपुर में चयनित एक-एक ग्रामों में शुरू की गई।
● यह योजना प्रथम चरण में ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत चिरूली और नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत कोघटा में प्रारंभ की गई।
● स्वच्छता अभियान में ओडीएपफ घोषित किए गए जिलों में ओडीएपफ
प्लस के तहत यह योजना शुरू की गई।
● इस योजनान्तर्गत ग्राम से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग गांव में ही ईधन उत्पादन (बायोगैस) हेतु किया जाएगा।
● महिला स्व-सहायता समूहों को बायोगैस संयंत्रा की स्थापना और संचालन आदि गतिविधियों से संलग्न कर स्वावलंबी बनाया जाएगा।
● इस योजनान्तर्गत बायोगैस प्लांट की स्थापना हेतु शासन द्वारा व्यक्तिगत प्रकरण में 100 प्रतिशत अनुदान, स्व-सहायता समूह के मामलों में 75 प्रतिशत अनुदान और अपशिष्ट उत्पादित करने वाली इकाई जैसे गौशाला और डेयरी को 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध् कराया जाएगा।

Posted on by