करेंट : अप्रैल 2018 से जून 2018 - II

19वां एनीमेशन मास्टर्स शिखर सम्मेलन, 2018


19वां एनीमेशन मास्टर्स शिखर सम्मेलन, 2018 (19th annual Animation Masters Summit, 2018) का आयोजन 4-5 मई, 2018 के बीच टेक्नोपार्क कैंपस, त्रिवेंद्रम (केरल) में किया गया।
● इस शिखर सम्मेलन का आयोजन टूंज (TOONZ) मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया था।
● इस शिखर सम्मेलन में भारत और विदेशों में एनीमेशन और मीडिया उद्योग से जुडे़ 400 व्यक्तियों ने भाग लिया।
● इस शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय एनीमेशन के अग्रणी निर्माता वीजी सामंत को एनीमेशन उद्योग में उनके योगदान के लिए ‘लीजेंड आॅफ एनीमेशन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


एचडी कुमारस्वामी बने कर्नाटक के 26वें मुख्यमंत्री
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 23 मई, 2018 को कर्नाटक के 26वें मुख्यमंत्री बने।
● कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्राी पद की शपथ दिलाई।
● एचडी कुुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्राी बने हैं।
● कांग्रेस के जी परमेश्वर ने भी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्राी पद की शपथ ली।
● गौरतलब है कि 19 मई, 2018 को फ्लोर टेस्ट से पहले ही भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्राी पद से इस्तीपफा दे दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंध्न को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था और बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया था।
● मुख्यमंत्राी एचडी कुमारस्वामी ने बहुमत साबित करने के लिए मिले 15 दिनों के बजाए मुख्यमंत्री बनने के अगले दिन ही 24 मई, 2018 को विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया।
● एचडी कुमारस्वामी का जन्म 16 दिसम्बर, 1959 को हुआ था।
● एचडी कुमारस्वामी का राजनीतिक सपफर वर्ष 1996 में शुरू हुआ, वर्ष 1996 में लोकसभा चुनावों में वो कनकपुर से चुनाव लड़े और जीते।
● एचडी कुमारस्वामी वर्ष 2006 से वर्ष 2007 तक कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्राी रह चुके हैं।
● एचडी कुमारस्वामी के पिता एचडी देवगौड़ा भारत के प्रधनमंत्राी रह चुके हैं।
● एचडी कुमारस्वामी कन्नड़ पिफल्मों के निर्माता, वितरक तथा प्रदर्शक भी हैं।
● एचडी कुमारस्वामी अपने समर्थकों के बीच कुमारान्ना के नाम से भी जाने जाते हैं। 

Posted on by