केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' को कार्यान्वित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत योजना’ को कार्यान्वित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर - 


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत योजना’ को कार्यान्वित करने हेतु 14 मई, 2018 को चार राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश और भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर शिमला में हस्ताक्षर किए गए।
● इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले चार राज्य - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और केंद्रशासित प्रदेश- चंडीगढ़ हैं।
● गौरतलब है कि यह समझौता ज्ञापन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राी जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ।
● इस योजनांतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) लोगों को 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार सुविधा उपलब्ध् कराई जाएगी।
● इस योजनान्तर्गत पूरे देश में 10 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।
● आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए देश में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
● प्रधनमंत्राी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर पहली क्षेत्राीय कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश में किया गया। 

Posted on by