केंद्र सरकार ने 'स्टडी इन इंडिया' पहल शुरु की

केंद्र सरकार ने ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल शुरु की


केंद्र सरकार ने भारत को शिक्षा के श्रेष्ठ स्थल के तौर पर ब्रांडिंग करने की पहल करते हुए 18 अप्रैल, 2018 को ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल शुरू की।
● इस कार्यक्रम के तहत ‘स्टडी इन इंडिया’ नाम से एक वेब पोर्टल पेश किया गया।
● इस पहल में आईआईटी, आईआईएम समेत 160 शैक्षणिक संस्थान एवं विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं।
● इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा गया कि नालंदा और तक्षशिला के काल से ही भारत दुनिया में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है तथा मौजूदा समय में भी भारत में शिक्षा प्रणाली में और अधिक  सुधार तथा विस्तार हुआ है।
● स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से विदेशी छात्रों को उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व सस्ती शिक्षा देने के लिए भारत द्वारा न्योता दिया जा रहा है।

Posted on by