प्रधनमंत्राी मोदी की इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया यात्रा-
प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने 29 मई से 2 जून, 2018 तक इंडोनेशिया एवं सिंगापुर की यात्रा की। उनकी यात्रा का प्रथम चरण जकार्ता था। भारत और इंडोनेशिया ने अपने रक्षा सहयोग समझौते का नवीकरण करने के साथ ही अंतरिक्ष, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य साहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग वेफ 15 करारों पर हस्ताक्षर किए। इनमें छह समझौते विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों वेफ मध्य हुए हैं। इंडोनेशिया वेफ बाली और भारत के उत्तराखंड राज्यों को ‘सहोदर राज्य’ बनाने की भी घोषणा की गई। प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच 30 मई, 2018 को जकार्ता में हुई द्विपक्षीय शिखर बैठक में इन करारों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने इस मौके पर संयुक्त वक्तव्य और भारत इंडोनेशिया समुद्री सहयोग पर एक अलग साझा दृष्टिपत्र भी जारी किया। प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए 30 दिनों के निःशुल्क वीजा की घोषणा की तथा भारतवंशियों को आमंत्रित किया कि वह अपने मूल देश में आकर ‘नए भारत’ को महसूस करे।
15 सहयोग समझौते:
● रक्षा सहयोग समझौता
● वाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए दोहन एवं उपयोग
● वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग
● रेलवे के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग
● स्वास्थ्य क्षेत्रा में औषधीय, जैविक एवं प्रसाधनों की नियामक कार्यप्रणाली
● थिंक टैंकों के बीच नितिगत मसलों पर संवाद बढ़ाने हेतु समझौता
● प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण
● राजनयिक संबंधें की स्थापना के 70वीं वर्षगाँठ पर कार्यक्रमों का आयोजन
● अहमदाबाद के पतंग संग्रहालय और लायांगलायांग संग्रहालय के बीच सहयोग
● आगरा के ताजमहल और प्रबंधन मंदिर के बीच संयुक्त प्रोत्साहन
● पिंडाड और भुखनवाला के बीच सहयोग
● वाणिज्य एवं उद्योग संगठनों के बीच सहयोग
● भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बेंगलुरु और इंडोनेशिया के संचार, मानव संसाध एवं अनुसंधन एजेंसी के बीच सहयोग
● स्थानीय विनिर्माण के लिए एक अनुसंधन वेंफद्र एवं संयुक्त विपणन कंपनी की स्थापना
● टाटा ट्रकों की आपूर्ति करने तथा बाली एवं उत्तराखंड के बीच सहोदर राज्य समझौते की घोषणा।
आर्थिक समानता -
भारत
● 6.5% जीडीपी विकास दर भारत की रही 2017 में
● 15 % कृषि की हिस्सेदारी देश की जीडीपी में
● 3.6% बेरोजगारी दर भारत में 2017 के दौरान
● 60 अरब डाॅलर एपफडीआई के रास्ते 2016-17 में आए इंडोनेशिया
● 5.1% की दर से इंडोनेशिया ने विकास किया इस अवधि में
● 13.95% कृषि क्षेत्रा की हिस्सेदारी इंडोनेशिया की जीडीपी में
● 5.6% बेरोजगारी दर रही पिछले वर्ष
● 32 अरब डाॅलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2017 में आया
मलेशिया:
प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने 31 मई, 2018 को मलेशिया वेफ नव-निर्वाचित प्रधनमंत्राी महातिर मोहम्मद से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में 31 मई को मलेशिया पहुँचे मोदी ने पुत्राज्या के पेरदाना पुत्रा काॅम्प्लेक्स स्थित महातिर के कार्यालय में उनसे भेट की। सिंगापुर प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधनमंत्राी ली एच.लूंग ने जून, 2018 को द्विपक्षीय संबंधें को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्रा में सहयोग बढ़ाने के साथ ही नौसेनाओं वेफ बीच लाॅजिस्टिक सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों नेताओं की उपस्थिति में दोनों देशों वेफ बीच लोक सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ नियंत्राण और दोनों देशों की नौसेनाओं वेफ बीच एक दूसरे के साजो-सामान और सुविधाओं में सहयोग सहित कई क्षेत्रों में सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने 1 जून, 2018 को सिंगापुर के प्रधनमंत्राी ली एचलूंग को छठी सदी की बुध्दगुप्त वेफ शिलालेख की एक प्रतिकृति भेंट की। इस शिलालेख पर संस्कृत के कुछ श्लोक अंकित हैं और यह भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक बौध्दधर्म के प्रसार को दिखाता है।