● सोडियम (39.3%) क्लोराइड (60.6%) अर्थात लवण या नमक भारत मे तीन स्रोतों से प्राप्त होता है-
1. समुद्र जल से
2. खारी झीलों एवं सोतों से
3. गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की खदानों से
● देश का 75% नमक समुद्री जल से प्राप्त किया जाता है जिसमे गुजरात (59.8%)तमिलनाडु,(20%)महाराष्ट्र एवं गोवा आदि का प्रमुख स्थान है।
● राजस्थान में साँभर (जयपुर), डिडवाना, फलोदी, पंचभद्रा (जोधपुर) तथा लूनकरनसर (बीकानेर) की नमकीन झीलें भी नमक उत्पादन के महत्वपूर्ण क्षेत्र्र है।
● राजस्थान राज्य देश का 11% नमक उत्पादन करता है।
● शैल लवण (Rock salt) हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले की द्रांग और गूगा की खानों से निकाला जाता है।