1. इलेक्ट्रानिक डिवाइस जो डाटा को इनफॉर्मेशन में बदलते हुए प्रोसेस करता है?
उत्तर- प्रोसेसर
2. कम्प्यूटर प्रोसेस द्वारा इनफॉर्मेशन परिवर्तित किये जाते हैं?
उत्तर- डाटा में
3. कम्प्यूटर के सन्दर्भ में ALU का तात्पर्य है?
उत्तर- अरिथमैटिक लॉजिक यूनिट
4. कम्प्यूटर के मस्तिष्क को कहा जाता है?
उत्तर- सी. पी. यू.
5. CPU का विस्तृत रूप है?
उत्तर- सेण्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
6. गणना और तुलना करने लिए कम्प्यूटर के जिस भाग का प्रयोग किया जाता है, वह है?
उत्तर- ALU
7. FORTRAN है?
उत्तर- उच्च-स्तरीय भाषा
8. CPU के ALU में होते हैं?
उत्तर- रजिस्टर
9. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट में एक कम्पोनेंट के रूप में होता है?
उत्तर- अरिथमैटिक लॉजिक यूनिट
10. कण्ट्रोल, मेमोरी, अरिथमैटिक एवं लॉजिक यूनिट होते हैं?
उत्तर- CPU में
11. कम्प्यूटर में प्रोसेसिंग होती है?
उत्तर- CPU में
12. अर्थमैटिक परिचालन सम्पन्न करता है?
उत्तर- ALU
13. शब्द परास (World Length) अधिक होने से कम्प्यूटर की गति?
उत्तर- बढ़ जाती है
14. सी.पी.यू. की गति को प्रभावित करने वाले कारक हैं?
उत्तर- शब्द परास, कम्प्यूटरी घड़ी एवं कैश मेमोरी
15. कम्प्यूटर के वृहद अनुप्रयोग के कारण आधुनिक युग को कहा जाता हैं?
उत्तर- कम्प्यूटर युग
16. दिसम्बर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस
17. प्रथम गणना यंत्र (Calculating device) है?
उत्तर- अबेकस
18. सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे महँगा कम्प्यूटर है?
उत्तर- सुपर कम्प्यूटर
19. भारत में विकसित ‘परम' सुपर कम्प्यूटर का विकास किस संस्थान ने किया है?
उत्तर- सी-डैक
20. एकीकृत परिपथ (I.C.) का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- तृतीय पीढ़ी में
21. इण्टीग्रेटेड सर्किट (I.C.) का विकास किया था?
उत्तर- जे.एस. किल्बी ने
22. इन्टीग्रेटेड सर्किट (I.C.) प्रायः बनी होती है?
उत्तर- सिलिकॉन की
23. पहला इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर ENIAC बनाया था?
उत्तर- पेस्पर एकर्ट एवं जॉन मुचली ने
24. मेनफ्रेम कम्प्यूटर के लिए मल्टीटॉस्क ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया गया?
उत्तर- बेल प्रयोगशाला में
25. मल्टी प्रोग्रामिंग का प्रयोग आरम्भ हुआ?
उत्तर- तृतीय पीढ़ी के कप्यूटरों से
26. भारत में बने प्रथम कम्प्यूटर का नाम है?
उत्तर- सिद्धार्थ
27. कम्प्यूटर का जनक कहते हैं?
उत्तर- चार्ल्स बैबेज को
28. सर्वप्रथम आधुनिक कम्प्यूटर की खोज हुई ?
उत्तर- 1946 ई. में
29. CD-ROM, RAM, Cache और Registers में सबसे तेज है?
उत्तर- Registers
30. 1947 में बेल ‘लैबोरेटरीज' (Bell Laboratories) के जॉन बारडीन, विलियम शॉक्ले तथा वाल्टर ब्रेटन (Bardeen,
Shockly and Brattain) ने आविष्कार किया?
उत्तर- ट्रांजिस्टर का