भारत में मराठा.साम्राज्य के प्रमुख युद्ध

आंग्ल मराठा युद्ध - मराठा महासंघ और ब्रिट्रिश सेनाओ के बीच तीन युद्ध हुआ था जिनके परिणाम स्वरूप मराठा साम्राज्य का विनाश हो गया जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है

प्रथम युद्ध (1775 - 1782 )ई. - पहला आंग्ल मराठा युद्ध रघुनाथ द्वारा महासंघ के पेशवा के दावे को लेकर ब्रिटिश समर्थन से प्रारम्भ हुआ, 1775 ई. रघुनाथ और अंग्रेजो बीच सूरत मे सन्धि हुआ। इसके फलस्वरूप यह युद्ध हुवा था। 1879 ई. मे अंग्रेज पारित हुऐ। लेकिन उन्होने ने मराठा के साथ सालबाई की सन्धि होने तक युद्ध जारी रखा । इसमें अंग्रेजोंं को बम्बई के पास सालसेत द्वीप पर   कब्जे केे रूप मे एकमात्र  लाभ मिला।

द्वितीय युद्ध (1803 - 1805)ई. - इस युद्ध में पेशवा बाजीराव द्वितीय के होल्करों से हारने और बेसीन कि संन्धि के तहत अंग्रेजों का संरक्षण स्वीकार करने से प्ररम्भ हुई  सिन्धिया तथा भोंसले के परिवार ने इसका विरोध किया।और वे दिल्ली और असाय व अरगाँव मे क्रमशः लॉर्ड लेक और सर आर्थर वेलेजली के हाथो पराजित हुऐ।

तृतीय युद्ध  - यह युद्ध ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड हेस्टिंग्स द्वारा पिण्डरी दस्युओं के विरूद्ध कार्यवायी करने के क्रम मे मराठा क्षेत्र केअतिक्रमण से प्रारम्भ हुवा।

Posted on by