जम्मू और कश्मीर में राज्यपाल शासन की घोषणा

* भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19 जून 2018 को महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री ने पद से त्यागपत्र दे दिया।

* राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा राज्य में राज्यपाल शासन की शिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को प्रेषित की गई, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार करते हए राज्य में राज्यपाल शासन की घोषणा की।

* जम्मू एवं कश्मीर में विगत दस वर्षों में चौथी बार राज्यपाल शासन लागू किया गया।

* जम्मू एवं कश्मीर में भारत के अन्य राज्यों की तरह ही राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है, जिसे राज्यपाल शासन के नाम से जाना जाता है।

* जम्मू एवं कश्मीर के संविधान की धारा 92 के आधार पर राज्यपाल शासन लगाया जाता है।

* पहली बार जम्मू एवं कश्मीर में 15 मार्च 1977 को राज्यपाल शासन लागू किया गया था।

* अब तक आठ बार जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया जा चुका है।

Posted on by