* बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा 27 मई 2018 को नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए विज्ञापन अभियान की शुरुआत की गई।
* शौचालय प्रौद्योगिकी के लिए क्लस्टर्स कन्वेंशन के दौरान लांच हुआ यह अभियान ग्रामीण भारत मे दोहरे गडढ़ो वाली शौचालय प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
* इस विज्ञापन में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री भूमि पेडणेकर भी सम्मिलित है।
* यह विज्ञापन अभियान मास मीडिया के उपयोग के जरिए इस तकनीक को प्रोत्साहन करने का एक ठोस प्रयास है, जिसे विश्व बैंक केेआ समर्थन प्राप्त है।
* यह स्वच्छ भारत मिशन के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।