'क्लीन एयर इंडिया इनीशिएटिव' की शुरुआत

* भारत की यात्रा पर आए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट द्वारा 24 मई 2018 को नई दिल्ली में क्लीन एयर इंडिया इनीशिएटिव की शुरुआत की गई।

* इस अभियान का उद्देश्य भारतीय स्टार्ट-अप कम्पनियां और डच कम्पनियों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देकर भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण को रोकना तथा स्वच्छ वायु के लिए व्यावसायिक समाधानों पर काम कर रहे उद्यमियों का एक नेटवर्क बनाना है।

* क्लीन एयर इंडिया इनीशिएटिव नीदरलैंड सरकार के स्टार्ट-अप के प्लेटफार्म 'गेट इन द रिंग' स्टार्ट-अप इंडिया और 

इंडस फोरम(भारत व नीदरलैंड का एक ऑनलाइन मैंचमेकिंग प्लेटफॉर्म) की एक सहयोगी परियोजना है।

Posted on by