मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्थापित होगा 'नवाचार प्रकोष्ठ'

* केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा 14 मार्च 2018 को नवाचार के प्रयासो को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय में एक नवाचार प्रकोष्ठ (इनोवेशन सेल) की स्थापना की घोषणा की गई।

* इस नवाचार प्रकोष्ठ के प्रमुख एक वैज्ञानिक होंगे और इसमें मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ-साथ ऐसे युवा प्रोफेशनल शामिल किये जायेंगे जो नवाचार को बढ़ावा देने के लिये नए विचारों को प्रस्तुत करने में सक्षम हो।

* नवाचार प्रकोष्ठ 

की स्थापना का निर्णय वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत के वर्ष 2016 के 66वें स्थान से 6 स्थान ऊपर चढ़कर वर्ष 2017 में 60वें स्थान पर पहुँच जाने के कुछ समय बाद ही लिया गया।

Posted on by