नीति आयोग ने लॉन्च किया ' अटल न्यू इण्डिया चैलेंजेस'

* नीति आयोग के अटल नवोन्मेषण मिशन द्वारा 26 अप्रैल 2018 को अटल न्यू इंडिया चैलेंजेस लॉन्च करने की घोषणा की गई।

* यह प्रधानमंत्री के नवोन्मेषणों एवं प्रौद्योगिकियों को लोगो के लिए प्रासंगिक बनाने के आह्वान के बाद अस्तित्व में आया।

* यह कार्यक्रम स्थानीय रूप से भारत की प्रौद्योगिकीय 

चुनौतियों का समाधान करते हुए आम आदमी के जीवन मे प्रौद्योगिकीय क्रान्ति लाएगा।

* इसे पाँच मंत्रालय के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

* यह पहल प्रमुख क्षेत्रों में समस्याओंके समाधान की दिशा में प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेगी जिसका हमारे 

नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा और रोजगार का सृजन भी होगा।

Posted on by