* भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 जनवरी 2018 को एक 14 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
* इसका उद्देश्य जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1956 के सेक्शन 126 में परिवर्तन सम्बन्धी सुझावों को तैयार करना है।
* सोशल मीडिया के विस्तार के कारण चुनाव प्रक्रिया में आने वाले दबाव में सुधार की प्रवृत्ति को सामने लाने के लिए इस समिति को गठित किया गया है।
* समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ उप-चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा को प्रदान की गई है।
* समिति में निर्वाचन आयोग के 9 अधिकारियों को रखा गया है।
* इसके अतिरिक्त एक-एक सदस्य सूचना एव प्रसारण मंत्रालय, विधि मंत्रालय, आईटी मंत्रालय, नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन तथा प्रेस काउंसिल आँफ इंडिया से सम्बद्ध होंगे।