वर्तमान परिप्रेक्ष्य
- जून 2018 में नासा द्वारा दुनिया की तीन बड़ी टेलिस्कोप की सहायता से 2017 YE5 का अवलोकन किया गया जिससे ज्ञात हुआ कि यह दो क्षुद्रग्रह है जो एक दूसरे के सापेक्ष परिक्रमा कर रहे हैं।
- ध्यातव्य हो की दिसम्बर 2017 में कैडी अय्याद विश्वविद्यालय मोरक्को ओकाइमेडेन स्काई सर्वे( cadi ayyad University Morocco oukaimeden sky Surrey) द्वारा 2017 YE5 की पहचान एक क्षुद्रग्रह के रूप में की गई थी लेकिन इसके भौतिक गुणों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई थी।
नासा द्वारा प्रयोग की गई दूरबीन
- कैलिफोर्निया स्थित गोल्ड स्टोन सौर प्रणाली रडार ( GSSR - goldstone solar system radar) के वैज्ञानिकों ने 2017 YE5 के बारे में प्रथम संकेत दिए कि यह एक बाइनरी सिस्टम हो सकता है।
- प्यूर्तोरिको स्थित अरेसिबो वेधशाला ( Arecibo observatory) और वेस्ट वर्जीनिया स्थित ग्रीन बैंक वेधशाला( GBO) ने संयुक्त प्रयासों से बताया कि यह दो क्षुद्रग्रह है जो एक दूसरे के सापेक्ष परिक्रमा कर रहे हैं।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- 21 जून 2017 को यह पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक था इसकी दूरी , पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का 16 गुना थी।
- प्रत्येक क्षुद्र ग्रह का आकार लगभग 3000 फीट है।
- यह एक दूसरे के सापेक्ष 20 से 24 घंटे में परिक्रमा पूर्ण करते हैं।
- वैज्ञानिकों के अनुसार इनकी सतह अलग अलग प्रदार्थों की बनी हो सकती हैं।
Expected question
- हाल ही में सुर्ख़ियो में रहे 2017 YE5 क्या है।